UP BJP:यूपी भाजपा ने घोषित की नई मीडिया टीम, मनीष दीक्षित फिर बने प्रभारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2021, 10:09 PM IST

UP BJP media team announce:उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी की नई मीडिया टीम गठित कर दी है, पार्टी ने मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है।

UP BJP:यूपी भाजपा ने घोषित की नई मीडिया टीम, मनीष दीक्षित फिर बने प्रभारी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की नई मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। राजधानी लखनऊ के रहने वाले मनीष दीक्षित को लगातार दूसरी बार राज्य का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रदेश मीडिया विभाग, आइटी और सोशल मीडिया विभाग की घोषणा कर दी है। 

मनीष दोबारा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाये गए हैं। मनीष दीक्षित की पहचान संघ और विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि से आने वाले कार्यकर्ता की है। वे जमीनी स्तर से आगे बढ़ने वाले पार्टी के पुराने नेता हैं।

2014 के लोकसभा के आम चुनाव में वे राज्य के सह मीडिया प्रभारी रहे। 2017 के विधानसभा के आम चुनाव में उन्हें मीडिया संपर्क विभाग की कमान दी गई थी। बेहतर प्रबंधन के जानकार मनीष की कुशलता को पार्टी ने महत्व दिया और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें मीडिया प्रभारी बनाया गया था। अब आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने उन पर फिर एक बार भरोसा जताया है।

इसके अलावा झांसी के रहने वाले हिमांशु दुबे को प्रदेश का सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ काशी के धर्मेन्द्र राय, लखनऊ के प्रियंक पांडये और रायबरेली के अभय सिंह भी यही दायित्व का निर्वहन करेंगे।

इसी तरह हरीशचन्द्र श्रीवास्तव, समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, आलोक अवस्थी, अशोक पांडेय, जुगल किशोर, अनिला सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रशांत वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनंद दुबे, साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा, महामेघा नागर को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।
 

End of Article