Kisan Morcha Meeting:आज दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक, सरकार के वादों की होगी समीक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2022, 12:30 AM IST

Kisan Andolan Update: आंदोलन स्थगित करने के लिए किसानों की जिन पांच बड़ी मांगों पर केंद्र सरकार ने सहमति जताई थी, मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

Kisan Morcha Meeting:आज दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक, सरकार के वादों की होगी समीक्षा

नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा एक बार फिर से बैठक करने जा रहा है। आज सोमवार को दिल्ली के गांधी पीस फाउंडेशन में होने वाली बैठक में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर चर्चा होगी, नवंबर 2021 में किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद किसान संगठनों की यह दूसरी समीक्षा बैठक है। 

संयुक्त किसान मोर्चा के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज होने वाली बैठक में तकरीबन सौ के आसपास किसान संगठनों से जुड़े नेता शामिल होंगे।

आज से संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी शुरू हो रहा है, ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा यह चाहता है की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून की मांग वाली लड़ाई और तेज की जाएगी। हालांकि यह पूरी तरह से साफ है कि इस मीटिंग में किसी भी तरह की सीमाओं को घेरने रास्ता रोकने जैसा कोई भी प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा।

कौन से मुद्दे छाए रहेंगे आज की बैठक में:-

1- आज की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे और लखीमपुर खीरी में में 4 किसानों और एक पत्रकार पर जीप चढ़ाने के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत होगी। संयुक्त किसान मोर्चा इस मामले में कानूनी सलाह ले रहा है और इस मामले को कोर्ट में चुनौती देने की भी तैयारी हो रही है।

2- पंजाब चुनाव में बलवीर सिंह राज्यपाल के नेतृत्व में अपने राजनीतिक संगठन संयुक्त समाज मोर्चा की भागीदारी पर भी चर्चा होगी हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन का इस्तेमाल कर राजनीति में जाने वाले नेताओं से किनारा कर लिया था फिर भी इन किसान नेताओं के संगठन से जुड़े बाकी सदस्यों को संगठन में वापस लेने पर चर्चा होगी।

3- इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण 2 दिसंबर को केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन पत्र को लेकर भी चर्चा होगी।

End of Article