देश

‘घर छोड़ने से कोई पराया नहीं होता’, MLC नतीजों पर अखिलेश का केशव मौर्य पर तंज, बोले-गोरखपुर में BJP की 'नैतिक हार'

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान जिसमें मौर्य ने सपा के PDA फॉर्मूले पर हमला बोला था उसपर पर पलटवार करते हुए ये तंज कसा।

Image

अखिलेश यादव और केशव मौर्य (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के एमएलसी (MLC) चुनाव नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा और सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर बड़ा सियासी तंज कसा है। अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर केशव प्रसाद मौर्य का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'दरअसल पीडीए (PDA) की जीत पर ये भी अंदर-ही-अंदर खुश हैं, घर छोड़ देने से कोई पराया नहीं हो जा

उत्तर प्रदेश के एमएलसी चुनाव नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान जिसमें मौर्य ने सपा के PDA फॉर्मूले पर हमला बोला था उसपर पर पलटवार करते हुए ये तंज कसा। कहा कि सपा के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन की इस जीत से मौर्य भी मन ही मन खुश दिख रहे हैं।

'घर छोड़ देने से कोई पराया नहीं हो जाता है'

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा- 'दरअसल पीडीए की जीत पर ये भी अंदर-ही-अंदर खुश हैं, घर छोड़ देने से कोई पराया नहीं हो जाता है।अगर षडयंत्रकारी भाजपाइयों ने गोरखपुर में घोड़े की ढाई चाल न चली होती तो वहां भी बनारसवाला हाल होता। कुल मिलाकर तो गोरखपुर भी भाजपा नैतिक रूप से हार ही गई है।'

'प्रशासनिक हेराफेरी के बावजूद भी भाजपा की दुर्गति कोई नहीं रोक पाया'

अखिलेश यादव ने कहा कि बनारस के अंतिम नतीजे आने तक हमारी अपने सभी कार्यकर्ताओं से ये अपील है कि : जब तक हाथ में जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं। एमएलसी चुनावों ने भाजपा का बोरिया बिस्तर बांध दिया है। घोर बेईमानी और प्रशासनिक हेराफेरी के बावजूद भी भाजपा की दुर्गति कोई नहीं रोक पाया। जिन भ्रष्ट अधिकारियों ने भाजपा की चाकरी की है, उन सबको पीडीए सरकार आने पर जनता के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article