Amit Shah के जम्मू-कश्मीर दौरे का आज तीसरा दिन, कर सकते हैं खीर भवानी मंदिर के दर्शन और पुलवामा का दौरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2021, 07:01 AM IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कश्मीर दौरा जारी है। आज उनके दौरे का तीसरा दिन है और माना जा रहा है आज वो पुलवामा जा सकते हैं। इससे पहले कल वो जम्मू में मकवाल बॉर्डर पर पहुंचे थे।

Amit Shah के जम्मू-कश्मीर दौरे का आज तीसरा दिन, कर सकते हैं खीर भवानी मंदिर के दर्शन और पुलवामा का दौरा
Photo Credit: Twitter

श्रीनगर: गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे का आज तीसरा दिन है। आज अमित शाह गांदरबल जिले में स्थित माता खीर भवानी के मंदिर जा सकते है। दर्शन के बाद करीब 12 बजे SKICC मे टूरिज्म सेक्टर के लोगों से मुलाकात करेंगे और  वहां लोगों को संबोधित करें। सूत्रों के मुताबिक शाह आज पुलवामा भी जा सकते हैं। पुलवामा में अमित शाह जवानों के मेमोरियल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे फिर वापस श्रीनगर आ जाएंगे।

कल की थी बॉर्डर इलाके में रहने वाले लोगों से मुलाकात

इससे पहले कल दौरे के दूसरे दिन गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में मकवाल बॉर्डर पर पहुंचे। अमित शाह ने BSF के जवानों से मुलाकात की अमित शाह बॉर्डर पर चौकसी के लिए बनाए गए बंकर में भी गए। बॉर्डर पर जवानों की तैनाती और उससे जुड़ी चुनौतियों को समझा तथा जवानों और अफसरों से खुलकर बात की। गृह मंत्री ने इससे पहले जम्मू के मकवाल सीमा पर कई इलाकों का दौरा किया। शाह  बॉर्डर इलाके में बसे लोगों से भी मिले। उनके साथ उप राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। अमित शाह ने बीएसएफ जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की।

सेना का आतंक पर प्रहार जारी

एक तरफ गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं, दूसरी तरफ राज्य के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ 15 दिन से जारी है। सेना ने यहां लश्‍कर-ए-तैय्यबा के एक आतंकी को मार गिराया। उसका शव जंगलों में मिला जहां सेना और पुलिस की ज्वाइंट टीम पर की गई गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। सेना ने भाटा धुरीयन के जंगलों में अभियान के लिए अतिरिक्‍त सुरक्षाबल भेजे हैं। इस इलाके में सेना की टुकड़ियां लगातार गश्त कर रहीं हैं। सेना को आशंका है कि यहां और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं।

End of Article