'कांग्रेस अब ना इंडियन है और ना नेशनल', अहमदाबाद में जेपी नड्डा का तीखा हमला 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 04:13 PM IST

JP Nadda : नड्डा ने कहा कि आद देश के सामने क्षेत्रवाद एवं वंशवाद सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा, 'मैं विपक्ष के लोगों से भी यही बात कहता हूं। देश में भाजपा को छोड़कर अब कोई भी राष्ट्रीय पार्टी नहीं बची है।'

 'कांग्रेस अब ना इंडियन है और ना नेशनल', अहमदाबाद में जेपी नड्डा का तीखा हमला 
Photo Credit: ANI

अहमदाबाद : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। अहमदाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 'कांग्रेस अब ना इंडियन है और ना नेशनल'। नड्डा ने कहा कि आद देश के सामने क्षेत्रवाद एवं वंशवाद सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा, 'मैं विपक्ष के लोगों से भी यही बात कहता हूं। देश में भाजपा को छोड़कर अब कोई भी राष्ट्रीय पार्टी नहीं बची है।' इससे पहले नड्डा साबरमती आश्रम गए और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 

कांग्रेस को भाई-बहन की पार्टी बताया
नड्डा ने कांग्रेस को भाई-बहन की पार्टी बताया है।  उन्होंने कहा, 'जब हम यह कहते हैं-सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' तो हम इस नारे में अपने पूरे मनोयोग से यकीन रखते हैं। आज देश के लिए वशंवाद और क्षेत्रवाद सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। मैं यह बात विपक्ष के लोगों से भी कहता हूं। देश में भाजपा को छोड़कर अब कोई भी राष्ट्रीय पार्टी नहीं बची है। 

पीएम ने विकास के मायने को बदल दिया-नड्डा
भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए सत्ता को एक जरिया बनाया। लेकिन आज विपक्ष विकास के 'मॉडल' की बात करता है। क्या आपने 10 साल पहले उनसे विकास की बातें सुनीं? प्रधानमंत्री ने विकास के मायने को बदल दिया है।   

तीन राज्यों के दौरे पर हैं नड्डा
अगले साल होने वाले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों की तैयारियों की रूपरेखा तय करने और संगठन को दुरुस्त करने के लिए नड्डा ने गुरुवार को दोनों राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इन दोनों राज्यों का दौरा करने के बाद नड्डा गुजरात पहुंचे हैं। गुजरात में 2022 के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। पार्टी अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है। इस बार इस राज्य में आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। 

End of Article