MK Stalin: तमिलनाडु के सीएम बोले, 'भारत में एक भाषा, एक संस्कृति संभव नहीं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 07:50 AM IST

MK Stalin: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि भारत में एक भाषा, एक धर्म और एक संस्कृति संभव नहीं है। एक भाषा और एक धर्म को बढ़ावा देने वाले हमारी एकता को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और वे भारत और भारतीयों के दुश्मन हैं।

MK Stalin: तमिलनाडु के सीएम बोले, 'भारत में एक भाषा, एक संस्कृति संभव नहीं'

MK Stalin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है कि भारत पर एक भाषा, एक धर्म और एक संस्कृति थोपना असंभव है। शनिवार को एक कार्यक्रम को डिजिटल रूप से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में एक भाषा, एक धर्म और एक संस्कृति संभव नहीं है। एक भाषा और एक धर्म को बढ़ावा देने वाले हमारी एकता को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और वे भारत और भारतीयों के दुश्मन हैं।

भारत में एक भाषा, एक संस्कृति संभव नहीं- एमके स्टालिन

संघवाद देश की नींव- एमके स्टालिन

साथ ही स्टालिन ने ये भी कहा कि संघवाद देश की नींव है। उन्होंने कहा कि भारत के फलने-फूलने का एकमात्र तरीका मजबूत स्वायत्त राज्य होना है। वहीं बीजेपी पर अपने राज्यपालों के माध्यम से समानांतर सरकारें चलाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि हमें इन सभी बाधाओं का सामना करते हुए भी अपने राज्यों पर शासन करना है और लोगों की जरूरतों और अपेक्षाओं को भी पूरा करना है। 

स्टालिन ने अपने केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन की भी प्रशंसा की और कहा कि तमिलनाडु में उनके डीएमके और सीपीआईएम के बीच गठबंधन "वैचारिक" था न कि केवल चुनावी गठजोड़। इसके साथ ही स्टालिन ने पत्रकारों की गिरफ्तारी को निरंकुश व्यवहार करार दिया और कहा कि केंद्रीय एजेंसियां ​​विपक्षी नेताओं को ''टारगेट'' कर रही हैं।

End of Article