रिया चक्रवर्ती से CBI ने की करीब 9 घंटे पूछताछ, लगातार तीसरे दिन हुए सवाल-जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2020, 07:59 PM IST

Rhea Chakraborty questioned by CBI: सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछताछ कर रही है। आज लगातार तीसरे दिन रिया से एजेंसी ने पूछताछ की।

रिया चक्रवर्ती से CBI ने की करीब 9 घंटे पूछताछ, लगातार तीसरे दिन हुए सवाल-जवाब

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने आज लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। आज रिया से करीब 9 घंटे तक सीबीआई ने पूछताछ की। इससे पहले एक्ट्रेस से जांच एजेंसी ने शुक्रवार और शनिवार को भी पूछताछ की थी। शुक्रवार को रिया से करीब 10 घंटे पूछताछ हुई, जबकि शनिवार को 7 घंटे तक पूछताछ हुई।

इसके अलावा रिया के भाई शोविक को लगातार चौथे दिन सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया था। रिया और उनके भाई सांताक्रूज के कलीना में स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचे। जांच दल यहीं ठहरा हुआ है। सीबीआई की टीम ने सुशांत के साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, रसोइए नीरज सिंह और अकाउंटेंट रजत मेवाती से शनिवार को पूछताछ की थी। 

सीबीआई के कहने पर मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है। रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'केंद्रीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर हमने रिया को सुरक्षा मुहैया कराई है।' रिया ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों को खतरा है। रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनके पिता को उनकी इमारत परिसर के बाहर मीडिया ने घेर रखा था। 

End of Article