Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट को दिया गया था मेथामफेटामाइन, जानें कितना खतरनाक है ये ड्रग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2022, 12:48 PM IST

Sonali Phogat Death: पुलिस अधिकारी ने कहा कि फोगाट के सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने 22 और 23 अगस्त की दरम्यानी रात को कर्लीज रेस्तरां में पार्टी के दौरान बीजेपी नेता को नशीला पदार्थ पिलाया।

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट को दिया गया था मेथामफेटामाइन, जानें कितना खतरनाक है ये ड्रग
Photo Credit: Instagram

Sonali Phogat Death: अभिनेत्री और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत की आगे की जांच से पता चला है कि गोवा के रेस्तरां में आरोपी ने उन्हें मेथामफेटामाइन नाम का ड्रग दिया था। पुलिस ने शनिवार को ये बात कही। गोवा पुलिस ने कहा कि आरोपी सुधीर सांगवान के खुलासे के आधार पर मृतक सोनाली फोगाट को दी गई ड्रग्स कर्लीज रेस्तरां के वॉशरूम से जब्त की गईं। इस ड्रग्स की पहचान मेथामफेटामाइन के रूप में हुई है।

सोनाली फोगाट को दिया गया था मेथामफेटामाइन

पुलिस अधिकारी ने कहा कि फोगाट के सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने 22 और 23 अगस्त की दरम्यानी रात को कर्लीज रेस्तरां में पार्टी के दौरान बीजेपी नेता को नशीला पदार्थ पिलाया। दोनों को शनिवार को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या है मेथामफेटामाइन?

मेथामफेटामाइन एक शक्तिशाली और खतरनाक ड्रग होता है। इसे जो कोई भी लेता है, उसे इसकी लत बहुत जल्दी लगती है। मेथामफेटामाइन ड्रग सीधान नशा लेने वाले के नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। क्रिस्टल रूप में मेथामफेटामाइन कांच के टुकड़े या चमकदार नीला-सफेद जैसा दिखता है। आमतौर पर ये एक सफेद, कड़वा स्वाद वाला पाउडर या एक गोली होती है।

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में मेथामफेटामाइन की सप्लाई किसने की?

पुलिस ने कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स और दत्ताप्रसाद गांवकर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जो ड्रग्स की सप्लाई में शामिल थे। पूर्व टिकटॉक स्टार और रियलिटी शो बिग बॉस के प्रतियोगी फोगाट का गोवा आने के एक दिन बाद 23 अगस्त को मौत हो गई थी।
 

End of Article