NakuLa Clash:सिक्किम के नाकू ला में चीनी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दोनों तरफ के सैनिक जख्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2021, 01:06 PM IST

सिक्किम के नाकू ला में चीन के साथ झड़प हुई थी। घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था।

NakuLa Clash:सिक्किम के नाकू ला में चीनी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दोनों तरफ के सैनिक जख्मी

नई दिल्ली। लद्दाख के पूर्वी सेक्टर में तनाव के बीच चीनी सेना ने एक और हिमाकत की है। लेकिन भारतीय फौज ने उसे नाकाम कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक सिक्किम के नाकू ला में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय फौज की नाकू ला के पास झड़प हुई थी। लेकिन भारतीय वीर जवानों ने झड़प की उस कोशिश को विफल कर दिया। लेकिन इस पूरे मामले से एक बात साफ है कि चीन सीमा विवाद या एलएसी पर विवाद को कायम रखना चाहता है।  नाकू ला सेक्‍टर समुद्रतल से 5,000 मीटर से भी ज्‍यादा ऊंचाई पर स्थित है। 

भारतीय फौज का क्या कहना है
भारतीय फौज का कहना है कि 20 जनवरी को चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हल्की झड़प हुई थी। लेकिन उसे स्थानीय कमांडरों की बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया था। फौज ने अपील किया है कि गलत तथ्यों या दावों पर भरोसा ना करें। 

पिछले हफ्ते हुई थी झड़प
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह झड़प पिछले सप्ताह  हुई थी जब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों ने भारतीय सीमा के अंदर घुसने का प्रयास किया था।भारतीय सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और शारीरिक झड़पें हुईं, जिसमें दोनों पक्षों के सैनिकों के घायल होने की खबर थी।सूत्रों ने कहा कि झड़प के दौरान किसी तरह की आग्नेयास्त्र का इस्तेमाल नहीं किया गया। स्थिति अब नियंत्रण में बताई गई है।यह ध्यान दिया जा सकता है कि पिछले अप्रैल / मई में पूर्वी लद्दाख के कई स्थानों पर गतिरोध शुरू होने से पहले नाकू ला में झड़प हुई थी।

लद्दाख के पूर्वी इलाके में तनाव अब भी कायम
बता दें कि पिछले वर्ष जून के महीने में गलवान वैली में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। उस झड़प में चीनी सेना के 59 सैनिकों के मारे जाने की खबर आई हालांकि 20 भारतीय जवान भी शहीद हो गए। उस घटना के बाद लद्दाख के पूर्वी क्षेत्र में तनाव कायम है और उसे खत्म करने के लिए 9 दौर की बातचीत हो चुकी है। ताजा बातचीत 24 जनवरी को चीनी इलाके मोल्डो में करीब 15 घंटे चली। लेकिन दोनों पक्ष किसी निश्चित नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत