Prithvi-II: कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफलतापूर्वक परीक्षण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 09:12 PM IST

Prithvi-II: 15 जून 2022 को लगभग 19:30 बजे एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर, ओडिशा से शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का एक सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया।

Prithvi-II: कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफलतापूर्वक परीक्षण

कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II  का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-II का सफल प्रशिक्षण लॉन्च आज एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर, ओडिशा से किया गया। 15 जून 2022 को शाम लगभग 19:30 बजे ये सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया। मिसाइल एक सिद्ध प्रणाली है और बहुत उच्च स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। उपयोगकर्ता प्रशिक्षण प्रक्षेपण ने मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक मान्य किया। 

End of Article