उत्तर प्रदेश में कई IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए लखनऊ और कानपुर के जिलाधिकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 12:09 AM IST

New DMs of Lucknow and Kanpur: उत्तर प्रदेश में कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। लखनऊ और कानपुर के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

उत्तर प्रदेश में कई IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए लखनऊ और कानपुर के जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेजे गए हैं। उनकी जगह सूर्यपाल गंगवार लखनऊ के नए डीएम होंगे। इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ के डीएम बनाए गए हैं। कानपुर की जिलाधिकारी नेहा शर्मा हटाई गई हैं। विशाख जी कानपुर के नए डीएम बनेंगे।

कुल 21 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। बस्ती की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को बलिया भेजा गया है। जबकि बलिया के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है। जालौन की डीएम प्रियंका निरंजन को बस्ती भेजा गया है। चांदनी सिंह को जालौन का डीएम बनाया गया है। इटावा, फिरोजाबाद के भी डीएम बदले गए हैं।

इस साल मार्च में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में योगी सरकार के सत्ता में बने रहने के बाद एक महीने में यह दूसरा बड़ा फेरबदल है।पिछले महीने उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था।

End of Article