'मैं दूसरी मिट्टा का बना हूं', दो बार PM बनने पर विपक्ष के नेता की राय पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 07:49 AM IST

Narendra Modi News : प्रधानमंत्री ने कहा, 'एक दिन विपक्ष के एक नेता मुझसे मिले। वह नियमित रूप से हमारा राजनीतिक विरोध करते हैं लेकिन मैं उनका आदर करता हूं। कुछ मुद्दों पर वह खुश नहीं थे इसलिए वह मुझसे मिलने के लिए आए थे।'

'मैं दूसरी मिट्टा का बना हूं', दो बार PM बनने पर विपक्ष के नेता की राय पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार पीएम बनने पर विपक्ष के एक नेता की राय जाहिर की है। पीएम ने गुरुवार को कहा कि कुछ समय पहले विपक्ष के एक नेता उनसे मिले और उनसे कहा कि देश का प्रधानमंत्री दो बार बनना जीवन की बहुत बड़ी उपलब्धि है जबकि उन्होंने जवाब दिया कि उनकी सोच कुछ दूसरी तरह की है। पीएम मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल तरीके से गुजराज के भरूच में आयोजित 'उत्कर्ष समारोह' को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने यह बात कही।    

विपक्ष के एक नेता की बात याद की
प्रधानमंत्री ने कहा, 'एक दिन विपक्ष के एक नेता मुझसे मिले। वह नियमित रूप से हमारा राजनीतिक विरोध करते हैं लेकिन मैं उनका आदर करता हूं। कुछ मुद्दों पर वह खुश नहीं थे इसलिए वह मुझसे मिलने के लिए आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि इस देश ने मुझे दो बार प्रधानमंत्री बनाया है, अब इससे ज्यादा मुझे क्या चाहिए। उनका कहना था एक व्यक्ति यदि दो बार इस देश का प्रधानमंत्री बन जाता है तो समझिए कि उसने अपने जीवन में सबकुछ हासिल कर लिय।'

गुजरात की मिट्टी ने मुझे बनाया है-पीएम
पीएम ने कहा, 'उन्हें नहीं पता कि मोदी दूसरी मिट्टी का बना है। गुजरात की मिट्टी ने मुझे बनाया है। इसलिए मैं किसी भी चीज को आसानी से नहीं लेता। जैसे अब तक होता आया है, आगे भी वैसा ही चलेगा, मैं इस सोच में विश्वास नहीं करता। मेरा सपना संतुष्टि वाला है, मैं कल्याणकारी योजनाओं के कवरेज में 100 प्रतिशत यकीन रखता हूं।'

एक महीने पहले पीएम से मिले थे पवार
पीएम का यह बयान राकांपा नेता शरद पवार से उनकी मुलाकात के एक महीने बाद आया है। पवार दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिले थे और उनके समक्ष शिवसेना सांसद संजय राउत एवं अपने भतीजे अजीत पवार के परिवार के सदस्यों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का मुद्दा उठाया था।

Video: जब अयूब की बेटी का सपना सुनकर भावुक हुए PM मोदी, बोले- कुछ मदद चाहिए तो हमें बताएं


सत्ता में आठ साल पूरे कर रही है एनडीए सरकार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार इस महीने सत्ता में अपने आठ साल पूरा कर रही है। उन्होंने कहा, 'चूंकि आपने देश की सेवा करने के लिए मुझे दिल्ली भेजा है, इस काम को करते हुए आठ वर्ष होने जा रहे हैं। ये आठ साल सेवा, गरीब कल्याण, सुशासन को समर्पित रहे हैं।' प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।   

End of Article