PM in Gujrat :स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पीएम-पुलवामा हमले में कुछ लोग राजनीति देख रहे थे,देश इसे भूल नहीं सकता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2020, 10:42 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। आज पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

PM in Gujrat :स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पीएम-पुलवामा हमले में कुछ लोग राजनीति देख रहे थे,देश इसे भूल नहीं सकता
Photo Credit: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे हैं,यहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लौह पुरुष सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर उन्‍हें यहां केवडिया में ‘स्‍टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को एकता की शपथ दिलाई और एकता दिवस परेड का निरीक्षण भी किया।‘स्‍टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई।

केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें-

इस परेड में केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान शामिल हुए।सीआरपीएफ की महिला अधिकारियों द्वारा इस मौके पर राइफल ड्रिल का प्रदर्शन भी किया गया। केवडिया की आदिवासी विरासत को भी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया।

दोपहर बाद पीएम केवडिया और अहमदाबाद को जोड़ने वाली सीप्लेन सेवा शुरू करेंगे।  इससे पहलेसरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

सरदार पटेल भारत के पहले गृहमंत्री थे और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण का श्रेय उनकी सियासी और कूटनीतिक क्षमता को दिया जाता है।

31 अक्टूबर को ‘नेशनल यूनिटी डे’ के रूप में मनाया जाता है

वर्ष 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को ‘नेशनल यूनिटी डे’ या ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। गुजरात में नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के सामने सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची लौह प्रतिमा का निर्माण किया गया है। इस प्रतिमा का नाम ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ रखा गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी की ही परिकल्पना थी।सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में हुआ था।

End of Article