Rajasthan Lockdown: राजस्थान में 2 जून से शुरू होगी अनलॉक प्रक्रिया, जानें किसे मिली कितनी छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2021, 09:59 PM IST

Rajasthan Lockdown Guidelines: 2 जून से राजस्थान में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। 5 घंटे के लिए सभी दुकानें खुल सकेंगी। शनिवार-रविवार और सोमवार को कर्फ्यू रहेगा।

Rajasthan Lockdown: राजस्थान में 2 जून से शुरू होगी अनलॉक प्रक्रिया, जानें किसे मिली कितनी छूट

नई दिल्ली: राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जो 2 जून से लागू होंगे। राज्य में कम हो रहे कोरोना के मामलों के चलते अब सरकार ने कई छूट दी हैं। दुकानें सुबह 6 बजे से 11 बजे तक खुल सकेंगी। हालांकि शादियों और लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। कार्यालय 25% क्षमता के साथ खुल सकते हैं। दोपहर 12 बजे तक जिला के अंदर आवाजाही की अनुमति होगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!