'हिंदुओं से संकीर्ण कोई नहीं...', स्कूल में धर्म विरोधी किताब बांटने वाली महिला टीचर भेजी गईं जेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 01:10 PM IST

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला टीचर पर हिंदू विरोधी किताब बांटने के गंभीर आरोप लगे हैं जिसके बाद आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। बाद में टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया।

'हिंदुओं से संकीर्ण कोई नहीं...', स्कूल में धर्म विरोधी किताब बांटने वाली महिला टीचर भेजी गईं जेल

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक सरकारी स्कूल में हिंदू धर्म को लेकर विवादित किताबें बांटने से बवाल मच गया है। जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपपुर में छात्रों को एक महिला शिक्षिका ने 'धर्म विरोधी' किताबें बांटीं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और एफआईआर दर्ज करवा दी। गांव वाले लागातर आरोपी शिक्षिका निर्मला कामड़ की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

कोर्ट ने खारिज की जमानत

सामूहिक रूप से दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद पुलिस प्रशासन ने महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया और असींद के कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने टीचर की जमानत याचिका को खारिज करते हुए उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए। धर्म विरोधी किताब बांटने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए महिला शिक्षिका को निलंबित करने की मांग करते हुए स्कूल पर ताला भी लगा दिया था। बवाल बढ़ा तो प्रशासन ने महिला को खंड विकास अधिकारी के कार्यालय से अटैच कर दिया था।

बांटी थी विवादित किताब

खबर के मुताबिक, स्कूल में कुछ दिन पहले शिक्षिका निर्मला कामड़ ने कथित तौर पर धर्म विरोधी किताब बांटी थीं जिसकी तस्वीरें भी वायरल हुईं थी। 'हिंदुइज्म' नाम की इस किताब न केवल आपत्तिजनक बातें लिखी गई थी बल्कि उसे बदनाम करने का भी प्रयास किया गया था। इस किताब के कवर पेज पर भी जवाहरलाल नेहरू को उद्धृत करते हुए लिखा था, 'दुनिया में हिंदू से ज्यादा संकीर्ण कोई नहीं है।' इतना ही नहीं, हिंदुइज्म 'धर्म या कलंक?' जैसे टाइटल भी किताब में दिए गए थे।

End of Article