मनसे का नया ऐलान, अक्षय तृतीया पर लाउडस्पीकर के जरिए मंदिरों में करेंगे आरती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 02:27 PM IST

Maharastra Nav Nirman Sena: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता नितिन सरदेसाई ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता 3 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर राज्य भर के  मंदिरों में 'महा आरती' करेंगे। और यह महाआरती लाउडस्पीकर के जरिए होगी।

मनसे का नया ऐलान, अक्षय तृतीया पर लाउडस्पीकर के जरिए मंदिरों में करेंगे आरती
Photo Credit: BCCL

Maharastra Nav Nirman Sena: अजान के समय लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता नितिन सरदेसाई ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता 3 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर राज्य भर के  मंदिरों में 'महा आरती' करेंगे। और यह महाआरती लाउडस्पीकर के जरिए होगी।

तीन मई तक का दिया है अल्टीमेटम

इसके पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख  राज ठाकरे ने तीन मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर पर ‘हनुमान चालीसा’ बजाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि मस्जिद के ऊपर लाउडस्पीकर का बजना एक धार्मिक मुद्दा है, लेकिन यह एक सामाजिक मामला है। राज के इस बयान पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक नेता के कथित बयान कि किसी को भी मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर छूने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा उन्हें ‘नव हिंदू ओवैसी’ कहने के बारे में पूछे जाने पर राज ठाकरे ने कहा कि वह ‘रीढ़विहीन लोगों’ की बात का जवाब नहीं देते हैं।

अयोध्या जाएंगे राज ठाकरे

इसके पहे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को कहा था कि वह भगवान राम के दर्शन करने के लिए पांच जून को अयोध्या जाएंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि अगर तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतारे गए तो ‘हिंदू भाई’ तैयार रहें। ठाकरे ने कहा था कहा कि वह नहीं चाहते कि समाज की शांति भंग हो, लेकिन ‘अगर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल जारी रहा तो उन्हें (मुसलमान) भी हमारी प्रार्थनाएं लाउडस्पीकर पर सुननी पड़ेंगी।

End of Article