Pornography Case: राज कुंद्रा के खिलाफ 1467 पेजों की चार्जशीट, बताया मास्टरमाइंड, शिल्पा शेट्टी को बनाया गवाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2021, 07:25 PM IST

Raj Kundra porn app case: राज कुंद्रा से जुडे़ पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1467 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें राज कुंद्रा को मास्टरमाइंड बताया जबकि शिल्पा शेट्टी को गवाह बनाया गया।

Pornography Case: राज कुंद्रा के खिलाफ 1467 पेजों की चार्जशीट, बताया मास्टरमाइंड, शिल्पा शेट्टी को बनाया गवाह

नई दिल्ली: राज कुंद्रा से जुड़े पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के खिलाफ 1 हजार 467 पेज की चार्जशीट दायर की है। इसमें राज कुंद्रा को मास्टरमाइंड बताया गया है। खास बात ये है कि मुंबई पुलिस की चार्जशीट में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी का भी नाम है। शिल्पा शेट्टी को चार्जशीट में गवाह के तौर पर दिखाया गया है।

क्राइम ब्रांच ने अपनी चार्जशीट में बताया गया है कि राज कुंद्रा ने फिल्म लाइन में स्ट्रगल कर रही लड़कियों की आर्थिक मजबूरियों का फायदा उठाया और उन्हें अश्लील फिल्में करने का लालच दिया। राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सऐप चैट्स, ई-मेल और कुछ अन्य टेक्निकल ऐविडेंस जमा किए हैं। उन पर कई ऐविडेंस नष्ट करने का भी आरोप लगाया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने अपने चार्जशीट में दो और वांटेड अपराधियों के नाम शामिल किए हैं। इसमें पहला नाम यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव का है, जो रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर में रह रहा है और दूसरा नाम राज कुंद्रा के बहनोई का प्रदीप बख्शी का है। प्रदीप अभी लंदन में है। 

पुलिस की चार्जशीट के आधार पर यश ठाकुर का नाम एक अन्य आरोपी तनवीर हाशमी से हुई पूछताछ के दौरान सामने आया है। यश पर अश्लील सामग्री उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस को ठाकुर और हाशमी के बीच बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी भी मिली है। 

वहीं शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को दिए एक बयान में दावा किया कि उन्हें अपने पति राज कुंद्रा की गतिविधियों के बारे में जानकारी नहीं थी क्योंकि वह अपने काम में व्यस्त रहती थीं। आरोप-पत्र के मुताबिक, शेट्टी ने पुलिस को बताया कि वह हॉटशॉट्स और बॉलीवुड फेम ऐप के बारे में कुछ नहीं जानती हैं जिनका इस्तेमाल आरोपियों द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड और स्ट्रीम करने के लिए किया जाता था।

End of Article