Lok Sabha चुनाव के लिए Congress का बड़ा फैसला, अगले एक साल Kashmir से Kanyakumari तक यात्रा करेंगे राहुल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2022, 11:14 AM IST

Congress ने 2024 के आम चुनाव के लिए खास प्लान बनाया है. Rahul Gandhi अगले एक साल में Kashmir से Kanyakumari तक यात्रा करेंगे।

Lok Sabha चुनाव के लिए Congress का बड़ा फैसला, अगले एक साल Kashmir से Kanyakumari तक यात्रा करेंगे राहुल

Rahul Gandhi News: उदयपुर में जारी कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज आखिरी दिन है जहां पार्टी के भविष्य की राह तलाशने के लिए अतीत का सहारा लिया जा रहा है।तीन दिवसीय इस चिंतन बैठक में पार्टी के भीतर संगठनात्मक सुधार और बदलाव को लेकर चर्चा की जा रही है। कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज दोपहर 3 बजे पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक चिंतन शिविर में एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष का मुद्दा उठा है। मंथन के दौरान पार्टी के कई नेताओं ने कहा कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस की कमान संभालने को तैयार नहीं है तो प्रियंका गाधी वाड्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए।

पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी

इससे पहले कांग्रेस चिंतन शिविर के दूसरे दिन राहुल गांधी की एक पदयात्रा पर भी चर्चा हुई और रविवार को इस प्रस्ताव को सीडब्ल्यूसी के सामने रखा जाएगा। अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने के मद्देनजर राहुल गांधी अगले एक साल में कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा पर करेंगे। राहुल गांधी की यह यात्रा बस से, ट्रैन से और ज्यादातर पैदल होगी, इस यात्रा की तैयारी की जिम्मेदारी केसी वेणुगोपाल को दी गई है। कांग्रेस इस शिविर के जरिये लगातार यह प्रयास कर रही है कि इस मंथन के बाद पार्टी को मजबूत किया जाए और भाजपा को कड़ी चुनौती दी जाए।

कम नहीं हो रही हैं मुश्किलें

एक तरफ कांग्रेस की कोशिश है कि चिंतन शिविर में पार्टी का 2024 का ब्लूप्रिंट तैयार हो जाए लेकिन इस बीच कांग्रेस को झटका भी लगा है।पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने पार्टी को गुड बाय कह दिया है। प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी और सुनील जाखड़ के बीच मनमुटाव की खबरें थीं।

End of Article