Punjab Assembly Election 2022 :AAP ने 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, सभी मौजूदा विधायकों को मौका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2021, 04:13 PM IST

Punjab AAP candidates List:आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है इसी के तहत शुक्रवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 

Punjab Assembly Election 2022 :AAP ने 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, सभी मौजूदा विधायकों को मौका

Punjab Assembly Elections 2022 AAP First List: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने तेजी से पहल करते हुए के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है बताया जा रहा है कि पिछले चुनावों में जीतने वाले 10 विधायकों को एक बार फिर मौका दिया गया है।

पहली लिस्ट में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा सहित सभी 10 मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं। AAP की इस लिस्ट में जिन 10 विधायकों को टिकट दिया गया है उनके विधानसभा क्षेत्र में कोई चेंज नहीं किया गया है।

गौर हो कि 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के कुल 20 विधायक जीते थे। इनमें से 6 विधायक अभी तक पार्टी को अलविदा कह चुके हैं वहीं चार सिटिंग विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। हालांकि पार्टी को हाल के दिनों में एक के बाद एक झटके भी लगे हैं।

लिस्ट के मुताबिक, तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर, बुढलाडा से विधायक प्रिंसिपल बुधराम, दिबड़ा से विधायक हरपाल सिंह चीमा, सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा, गढ़शंकर से विधायक जयकिशन रोड़ी, कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवां, बरनाला से विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, जगरांव से विधायक सरबजीत कौर मानुके, निहाल सिंह वाला से विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, और महिल कलां से विधायक कुलवंत पंडोरी को टिकट मिला है।

गौर हो कि दो दिन पहले ही विधायक रूपिंदर कौर रूबी  ने AAP का दामन छोड़ा और कांग्रेस का हाथ थाम लिया, बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूबी ने ट्वीट कर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था।
 

End of Article