Happy Birthday PM Modi: 70 साल के हुए PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति कोविंद और राहुल गांधी ने दी बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2020, 10:05 AM IST

Happy Birthday PM Narendra Modi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी आज 70 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर जानिए किस तरह देशभर में उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है।

Happy Birthday PM Modi: 70 साल के हुए PM नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति कोविंद और राहुल गांधी ने दी बधाई
Photo Credit: ANI

Happy Birthday PM Narendra Modi (हैप्पी बर्थडे नरेंद्र मोदी): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में उनका जन्म हुआ था। पीएम मोदी जिनका पूरा नाम नरेन्द्र दामोदर मोदी है उन्होंने 26 मई 2014 को देश के 15वें प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली थी। नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया। 

पीएम मोदी कुल 7 भाई-बहन हैं। उनके भाइयों बहनों के नाम प्रह्लाद मोदी, सोमा मोदी, पंकज मोदी, वसंतीबेन हंसमुखलाल मोदी और अमृति मोदी है। देश भर से उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देश में सेवा सप्ताह भी मनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम को जन्मदिन की बधाई दी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी पीएम को बधाई

पीएम के जन्मदिन के मौके पर मित्र देशों से भी लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने भी उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। इसके अलावा नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

इस देश भर में मनाया जा रहा पीएम का जन्मदिन

70वें जन्मदिन पर 70 किलो का लड्डू

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाई प्रदर्शनी

End of Article