मुंबई में दाऊद गैंग के 20 ठिकानों पर NIA का छापा, नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद से ही एक्शन जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 08:41 AM IST

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआई ने मुंबई के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है।

मुंबई में दाऊद गैंग के 20 ठिकानों पर NIA का छापा, नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद से ही एक्शन जारी

NIA Raid on D Company: दाऊद इब्राहिम गैंग पर एनआईए की छापेमारी जारी है। मुंबई में करीब 20 स्थानों पर यह छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, NIA ने बोरिवली, सांताक्रूज, बांद्रा, नागपाड़ा, गोरेगांव, परेल के 20 ठिकानों पर छापे मारे हैं।  यह दाऊद और उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। वही एफआईआर, जहां ईडी ने जांच शुरू की थी और नवाब मलिक का कनेक्शन मिला था। D कंपनी के खिलाफ पहले ही NIA ने एफआईआर दर्ज कर चुकी  है।

डी कंपनी संयुक्त राष्ट्र द्वारा बैन आतंकी संगठन है जिसे दाऊद इब्राहीम द्वारा संचालित किया जाता है। दाऊद 1993 में हुए मुंबई धमाकों का मुख्य आरोपी है जिसे 2003 में यूएन ने ग्लोबल आतंकी माना था। दाऊद फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा है और उस पर पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा गया था।

ईडी नवाब मलिक को कर चुकी है अरेस्ट

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक (62) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 23 फरवरी को धन शोधन (निवारण) अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। ईडी ने हाल ही में मलिक के खिलाफ मामले में 5,000 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। हालांकि, राकांपा नेता ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया था और बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया था।

End of Article