Welcome 2021: नए संकल्पों के साथ 2021 स्वागत, कम नहीं हुआ उत्साह, नव वर्ष के जश्न में डूबे लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2020, 09:30 PM IST

New Year celebrations 2021: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रात के समय नाइट कर्फ्यू लागू है लेकिन लोग यहां नए साल का स्वागत करने से खुद को रोक नहीं पाए। मुंबई के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम को सजाया गया है।

Welcome 2021: नए संकल्पों के साथ 2021 स्वागत, कम नहीं हुआ उत्साह, नव वर्ष के जश्न में डूबे लोग

नई दिल्ली : कोरोना संकट और सरकारों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। लोग पूरे उमंग और उत्साह से नए साल 2021 का स्वागत करने में जुटे हैं। देश के सभी बड़े शहरों से तस्वीरें इस बात का तस्दीक करती है। लोगों में बीते साल 2020 के लिए गम पाया गया तो नए साल के लिए उनमें खुशियों एवं उम्मीदों की किरण दिखाई दी। देश भर में नए साल का स्वागत करने के लिए उत्साह चरम पर है। नए वर्ष का स्वागत करने के लिए लोगों ने खास इंतजाम किए हैं। लोग एक दूसरे को नव वर्ष का बधाई संदेश भी देते नजर आए।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रात के समय नाइट कर्फ्यू लागू है लेकिन लोग यहां नए साल का स्वागत करने से खुद को रोक नहीं पाए। मुंबई के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम औऱ बीएमसी की इमारत को नए साल के लिए विशेष रूप से रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। सीएसटी और बीएमसी का यह नजारा देखने में काफी मनमोहक है।

पश्चिम बंगाल के दु्र्गापुर में नए साल के पूर्व संध्या में लोगों जमकर नव वर्ष के स्वागत में जश्न मनाया। नीचे देखें वीडियो  

बीतते साल 2020 को विदाई देने के लिए गोवा मीरामार तट पर लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। यहां लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाइयां दीं और डूबते सूरज के साथ सेल्फी ली। 

ओडिशा में कलाकार मानस कुमार साहू ने सैंड आर्ट बनाकर नए साल का स्वागत किया। पुरी के गोल्डन बीच में साहू की बनाई गई कलाकृति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। साहू ने कहा कि उन्हें यह कृति उकेरने में सात घंटे का समय लगा। 

ब्रिटेन में कोरोना का नया प्रकार सामने आने के बाद भारत में विशेष एहतियात बरता जा रहा है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड सहित कई राज्यों ने अपने यहां सार्वजनिक स्थानों पर नए साल के जश्न पर रोक लगाई है। 

End of Article