नगरोटा का पाकिस्तान कनेक्शन, पीएम नरेंद्र मोदी बोले- तबाही के मकसद से आए थे आतंकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2020, 04:57 PM IST

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में जैश के चार आतंकियों के सफाए पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए खास टिप्पणी की।

नगरोटा का पाकिस्तान कनेक्शन, पीएम नरेंद्र मोदी बोले- तबाही के मकसद से आए थे आतंकी

नई दिल्ली। गुरुवार की सुबह नगरोटा में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। अब जैसे जैसे जानकारी सामने आ रही है वो होश उड़ाने वाली है। अगर वो चारों आतंकी नहीं मारे गए होते तो वो मुंबई हमले जैसे वारदात को अंजाम देने वाले थे। मारे गए सभी आतंकियों का संबंध जैश ए मोहम्मद से था। इस विषय में पीएम नरेंद्र मोदी को विस्तार से गृहमंत्री और एनएसए ने जानकारी दी और उसके बाद पीएम मोदी ने जो ट्वीट किया वो गौर करने के लायक है। 

पाकिस्तान का पीएम मोदी ने लिया नाम
पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 4 आतंकवादियों का निष्कासन और उनके साथ बड़ी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों की मौजूदगी यह संकेत देती है कि बड़े कहर और विनाश को विफल करने के उनके प्रयासों को एक बार फिर से विफल कर दिया गया है।

सुरक्षाबलों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
हमारे सुरक्षा बलों ने एक बार फिर अत्यंत बहादुरी और व्यावसायिकता प्रदर्शित की है। उनकी सतर्कता के कारण, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर के लोकतांत्रिक अभ्यासों को लक्षित करने के लिए एक नापाक साजिश को हराया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। जिस तरह से आतंकियों को खत्म किया गया उससे पता चलता है कि हम प्रो ऐक्टिव कार्रवाई में महारत हासिल कर चुके हैं। 

जैश के चार आतंकियों का हुआ था सफाया
गुरुवार की आतंकियों के साथ मुठभेड़ की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी से पता चलता है कि एक ट्रक नाके पर रुकती है और उसे सुरक्षाबल घेर लेते हैं और कुछ देर के बाद उसमें से आग की लपटें नजर आती हैं। चार आतंकवादी मार दिए गए लेकिन ट्रक का ड्राइवर भागने में कामयाब रहा। आतंकियों के पास से 7 ए के 47 राइफल बरामद हुई इसके साथ ही भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद हुआ था। 
 




End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!