आज की ताजा खबर 02 अक्टूबर 2026:राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
आज की ताजा खबर 02 अक्टूबर 2026:गुजरात के वडोदरा में करजन टोल टैक्स के पास एक पेट्रोल पंप पर CNG रिफिलिंग के दौरान कार के सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। घटना इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर हुई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कांग्रेस को सपा 53 से 55 विधानसभा सीटों का ऑफर दे रही है, जबकि सपा खुद करीब 350 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की है।
आज की ताजा खबर 02 अक्टूबर 2026:राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की है। रक्षा और विमानन क्षेत्र में एम्ब्रेयर और महिंद्रा ने सी-390 मिलेनियम की संभावित असेंबली लाइन नागपुर में लगाने की दिशा में तैयारी आगे बढ़ाई है। वहीं, फ्लाईदुबई विमान के कैप्टन पर हमले के आरोपी सह-पायलट को सऊदी अरब ने संयुक्त अरब अमीरात भेज दिया है।
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप हिंगोली के आसपास के इलाके में आया। भूकंप के झटकों से इलाके में लोगों के बीच कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप के बाद स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
राहुल गांधी से मिलेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य
LPU हिंसा मामले में बड़ा खुलासा! पुलिस की गाड़ियां जलाने के आरोप में 2 गिरफ्तार, फरहत की तलाश में जम्मू पहुंची पुलिस
पुलिस जांच के अनुसार, हिंसा के दौरान सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने और छात्रों को उकसाने के मामले में इन्फ्लुएंसर मोहम्मद फरहत देव और जेम्स दहिया की भूमिका भी जांच के दायरे में है। फरहत को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ पहुंची है।
वडोदरा में CNG रिफिलिंग के दौरान कार के सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट, पेट्रोल पंप पर मची अफरा-तफरी
महाराष्ट्र के हिंगोली में 4.5 तीव्रता का भूकंप, सुबह महसूस हुए झटके
सुबह-सुबह तिब्बत में हिली धरती
हरदोई में देवर-भाभी के शव फंदे से लटके मिले
हरदोई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
देहरादून के त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत
दिल्ली के ज्वालापुरी इलाके में गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबने से 50 साल के शख्स की मौत
भोपाल में करंट से BJP नेता की मौत पर एक्शन, सहायक यंत्री सुमित सिंह निलंबित
पटना की चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लिया
मीठी नदी गाद ‘घोटाला : अभिनेता डिनो मोरिया मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हुए
शिवाजी पार्क में बढ़ी हलचल, CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास पहुंचे
गुजरात में यूसीसी लागू
सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे की लाइन
कांग्रेस को सपा 53 से 55 विधानसभा सीटों का ऑफर दे रही है, जबकि सपा खुद करीब 350 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इन लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली 30 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को बढ़त मिली थी, जबकि 11 विधानसभा सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस की लड़ी हुई सीटों पर विधानसभा स्तर पर मिले प्रदर्शन के आधार पर सपा 53 से 55 सीटों का ऑफर दे रही है।
वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जीती और हारी हुई लोकसभा सीटों पर विधानसभा स्तर पर मिले वोटों और बढ़त के आधार पर सपा करीब 350 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
महात्मा गांधी जयंती के मौके पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
राजा वड़िंग की राहुल गांधी से आज मुलाकात, सुबह 10:45 बजे होगी बैठक
राजा वड़िंग और राहुल गांधी की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब कांग्रेस में संगठन और विभिन्न राज्यों से जुड़े राजनीतिक मुद्दों को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। बैठक के बाद सामने आने वाली जानकारी से इसके एजेंडे को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।
