शान से बर्थडे मनाना पड़ा भारी! तलवार की धार से काटे 21 केक, VIDEO हुआ वायरल तो लड़के पर केस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 10:46 AM IST

तलवार से केक काटने को लेकर एमएचबी पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

शान से बर्थडे मनाना पड़ा भारी! तलवार की धार से काटे 21 केक, VIDEO हुआ वायरल तो लड़के पर केस

बचपन और लड़कपन में अधिकतर लोग यही चाहते हैं कि उनका जन्मदिन धूमधाम से मने। पर हाल ही में एक लड़के को शान-ए-शौकत से बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करना बड़ा भारी पड़ गया। इतना कि उसके खिलाफ केस तक हो गया। वजह- उसके केक कटिंग का स्टाइल ही था, जिसमें उसने तलवार की धार से 21 केक को एक-एक कर के काटा था।

यह पूरा मामला महाराष्ट्र के मुंबई शहर का है। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि आरोपी लड़का 17 साल का है। तलवार से केक काटने को लेकर एमएचबी पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह उसी तलवार से 21 केक काटते नजर आया था। वायरल क्लिप बोरीवली इलाके की है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही क्लिप आई तो लोग इसे वायरल करन लगे और तरह तरह की टिप्पणियां करने लगे। @ShwetaGup001 ने सवाल उठाया कि ये बच्चे...आखिरकार इन्हें तलवार किसने मुहैया करा दी? 

@1Amitz नाम के टि्वटर हैंडल से सवाल उठाया गया कि क्या सिर्फ महारानी एलिजाबेथ के पास तलवार से केक काटने की फ्रैंचाइजी थी? आगे @Agnihot23222644 ने तंज कसते हुए लिखा, "वह तो समय बचा रहा था। हम उसकी स्मार्टनेस की सराहना करते हैं।" 

@ramukakasan ने कहा, "क्या जरूरत है ऐसे दिखावे की? 17 साल के जन्मदिन पर 21 केक क्यों काट रहा था?" @prafull_tweetz ने मजे लेते हुए लिखा- टिकटॉकर्स और इंस्टाग्राम रील बनाने वालों की दुनिया अलग ही होती है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!