'क्योंकि उसका नाम खान है' आर्यन खान के केस को लेकर महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2021, 03:47 PM IST

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को उनके सरनेम के कारण एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।

'क्योंकि उसका नाम खान है' आर्यन खान के केस को लेकर महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने दावा किया है कि ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को उनके सरनेम के कारण निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय आर्यन खान पर एक्शन लेने के लिए भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर हमला किया।

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा किचार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे का उदाहरण बनाने के बजाय, केंद्रीय एजेंसियां ​​23 साल के लड़के के पीछे सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि उसका सरनेम खान है। न्याय का उपहास है कि मुसलमानों को भाजपा के कोर वोट बैंक की दुखद इच्छाओं को पूरा करने के लिए लक्षित किया जाता है। 

ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की परेशानी कम नहीं हो रही हैं। आर्यन खान को आज और कल की रात जेल में काटनी पड़ेगी। अब आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधरात को होगी। एनसीबी बुधवार को कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी। जवाब दाखिल करने के बाद आर्यन खान की बेल पर सुनवाई होगी।

वहीं लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

End of Article