Mann Ki Baat: आज फिर 'मन की बात' के जरिए देशवासियों से रूबरू होंगे PM मोदी, यहां देखें और सुनें लाइव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 07:16 AM IST

PM Modi Mann Ki Baat Date and Time, Live Streaming: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे।

Mann Ki Baat: आज फिर 'मन की बात' के जरिए देशवासियों से रूबरू होंगे PM मोदी, यहां देखें और सुनें लाइव

Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 91वीं कड़ी होगी। कार्यक्रम टाइम्स नेटवर्क के सभी चैनलों के अलावा आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित होगा। यह हमारी वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/  और हमारे यूट्यूब चैनल पर भी लाइव उपलब्ध रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जुलाई संस्करण में सभी नागरिकों को आमंत्रित किया।

पीएम का ट्वीट

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं आप सभी को 31 जुलाई को सुबह 11 बजे इस महीने की मन की बात को सुनने के लिए आमंत्रित करता हूं।इसके साथ ही एक पुस्तिका को भी साझा कर रहा हूं जिसमें पिछले महीने के दिलचस्प विषयों जैसे कि अंतरिक्ष में भारत की शानदार प्रगति, खेल के मैदान पर अद्भुत गौरव, रथ यात्रा, इत्‍यादि को शामिल किया गया है।’    पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए लोग अपने विचार एवं सुझाव भी साझा कर सकते है। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करते हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने मन की बात के आगामी एपिसोड के लिए लोगों से विचार और सुझाव आमंत्रित किये थे। उन्होंने लोगों से अपने विचारों को मायगॉव, नमो ऐप पर साझा किया करने 1800-11-7800 नंबर डायल करके संदेश रिकॉर्ड करने का अनुरोध करते हुए ट्वीट किया, 'क्या आपके पास इस महीने के मन की बात कार्यक्रम के लिए इनपुट हैं, जो 31 तारीख को प्रसारित होगा? मैं उन्हें सुनने के प्रति आशान्वित हूं ... उन्हें मायगॉव या नमो ऐप पर साझा करें। 1800-11-7800 डायल करके अपना संदेश रिकॉर्ड करें। '

यहां सुने लाइव

आप टाइम्स नाउ नवभारत पर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुन सकते हैं। इसके अलावा www.timesnowhindi.com पर भी आपको इससे जुड़ा हर अपडेट मिलेगा। इसके अलावा मन की बात को आकाशवाणी पर भी सुना जा सकता है। दूरदर्शन पर भी इसका प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी अपडेट मिलेंगे। 

End of Article