Manish Sisodia पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जानिए क्या होता है लुकआउट नोटिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 09:40 AM IST

What Is Lookout Notice: दिल्ली की शराब नीति अब राजनीति के दंगल की वजह बन गई है। छापों के बाद मनीष सिसोदिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है।

Manish Sisodia पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जानिए क्या होता है लुकआउट नोटिस

Lookout Circular Against Manish Sisodia: Delhi के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए CBI ने Lookout Notice जारी कर दिया है। CBI को जब ये लगता है कि कोई आरोपी देश छोड़कर भाग सकता है तब लुकआउट नोटिस जारी किया जाता है। इसके बाद वो देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते है। 

क्या है लुकआउट नोटिस?

यह सुनिश्चित करने के लिए एक लुक आउट सर्कुलर (LoC) जारी किया जाता है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा फरार या वांछित व्यक्ति ना छोड़ सके यह ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर आप्रवासन शाखा द्वारा उपयोग किया जाता है। कुछ मामलों में, पुलिस देश के बाहर किसी व्यक्ति की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकती है। एलओसी को लेकर शख्स इस सर्कुलर को चुनौती दे सकता है और अदालत से राहत प्राप्त कर सकता है। लुक आउट के तहत- 

  1. आरोपी के देश छोड़ने पर पाबंदी लग जाती है
  2. इमिग्रेशन चेक प्वॉइंट, सी पोर्ट के लिए होता है
  3. देश छोड़ने की कोशिश में गिरफ्तारी संभव
  4. जांच एजेंसिया लुकऑउट नोटिस जारी करती हैं
  5. ज्यादातर ED,CBI नोटिस जारी करती है

सिसोदिया का ट्वीट

मनीष सिसोदिया ने इस लुक आउट नोटिस पर ट्वीट कर कहा, 'आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?'

सीबीआई ने की थी लंबी छानबीन

शराब के ठेके में जिस हेराफेरी को लेकर शुक्रवार को CBI 14 घंटे तक अरविंद केजरीवाल के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर खाक छानती रही, कल आम आदमी पार्टी ने उस ठेके का नया राजनीतिक मतलब निकाल दिया। AAP ने दावा किया कि बीजेपी को चिंता शराब के ठेके में गड़बड़ी की है ही नहीं,  बल्कि उनकी चिंता तो 2024 में सत्ता के ठेके की है। जिसमें नरेंद्र मोदी के सामने अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े कैंडिडेट बनकर उभरे हैं। और इसिलिए ये छापेमारी हो रही है।  

End of Article