Mamata Banerjee: दिल्ली पहुंची पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, आज करेंगी PM मोदी से मुलाकात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 07:03 AM IST

Mamata Banerjee Delhi Visit: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चार दिवसीय दौरे पर गुरुवार को दिल्ली पहुंच चुकी हैं। ममता आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपने राज्य के लिए जीएसटी बकाया समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

Mamata Banerjee: दिल्ली पहुंची पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, आज करेंगी PM मोदी से मुलाकात
Photo Credit: ANI

Mamata Banerjee News: विपक्ष के सबसे मुखर चेहरों में शामिल और मोदी सरकार की धुरविरोधी पश्चिम बंगाली की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच चुकी हैं जहां वह आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात  करेंगी। इस दौरान पीएम के सामने ममता बंगाल के जीएसटी बकाया समेत आवंटन से लेकर BSF के मुद्दे पर चर्चा करेंगी। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सीएम ममता शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करने वाली हैं।

पार्टी सांसदों संग की बैठक

इससे पहले कल ममता ने TMC के सभी सांसदों के बैठक की। सुखेंदु शेखर रॉय के आवास पर हुई इस मीटिंग में मानसूत्र सत्र में आगे की रणनीति के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। उन्होंने सांसदों से हाल ही में पश्चिम बंगाल में घोषित सात नए जिलों के नामों के लिए सुझाव मांगे। सूत्रों ने कहा कि बनर्जी के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी बैठक के दौरान मुखर रहे और उन्होंने सुझाव दिया कि संसद के मानसून सत्र के आखिरी कुछ दिनों में सांसदों को कौन से मुद्दे उठाने चाहिए।

 मोदी सरकार को घेरने की कोशिशों में जुटीं ममता दीदी लगातार रणनीति बनाने में लगी हैं। ऐसे में दिल्ली में TMC सांसदों के साथ लंबी मंत्रणा की गई। इस बैठक में सुष्मिता देव, डोला सेन, सुखेंदु शेखर, काकोली घोष समेत कई TMC सांसद मौजूद थे। हालांकि बैठक में चर्चा का खुलासा करने से सांसद सुखेंदु शेखर ने इनकार कर दिया और कहा कि सीएम की मीटिंग एडमिनिस्ट्रेटिव काम है। 

नीति आयोग की बैठक में करेंगी शिरकत

सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सात अगस्त को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगी। शनिवार को द्रमुक, टीआरएस और आप जैसे गैर-कांग्रेसी विपक्षी नेताओं के साथ भी उनकी बैठक होनी है। संसद में टीएमसी के कांग्रेस के प्रति गर्मजोशी के बाद बनर्जी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिल सकती हैं, जिनकी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में जांच की जा रही है।

End of Article