Maharashtra: सरकारी ऑफिसों में अधिकारी-कर्मचारी फोन आने पर हैलो की जगह वंदे मातरम कहेंगे, मंत्री मुनगंटीवार का एलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 11:51 PM IST

Maharashtra government officials: महाराष्ट्र राज्य में सरकारी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी फोन आने पर हैलो की जगह वंदे मातरम कहेंगे, ऐसा मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा है।

Maharashtra: सरकारी ऑफिसों में अधिकारी-कर्मचारी फोन आने पर हैलो की जगह वंदे मातरम कहेंगे, मंत्री मुनगंटीवार का एलान

मुंबई: महाराष्ट्र में सांस्कृतिक मामलों के नवनियुक्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को कार्यालयों में फोन कॉल उठाने पर 'हेलो' के बजाय 'वंदे मातरम' कहना होगा। मुनगंटीवार ने कहा कि औपचारिक सरकारी आदेश 18 अगस्त तक आ जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि राज्य के सभी सरकारी अधिकारी अगले साल 26 जनवरी तक 'वंदे मातरम'कहें।

मुनगंटीवार ने कहा, 'हम आजादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। हम (आज़ादी का) अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि अधिकारी फोन उठाने पर 'हेलो' के बजाय 'वंदे मातरम' कहें।'

उन्होंने कहा कि इस बाबत आधिकारिक सरकारी आदेश 18 अगस्त तक आ जाएगा। मंत्री ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि राज्य के सभी सरकारी अधिकारी अगले साल 26 जनवरी तक (फोन उठाने पर) 'वंदे मातरम' कहें।'

गौर हो कि आज ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अहम गृह विभाग आवंटित कर दिया। नौ अगस्त को 18 मंत्रियों को शामिल कर अपनी दो सदस्यीय मंत्रिपरिषद का विस्तार करने वाले शिंदे ने शहरी विकास विभाग अपने पास रखा है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि फडणवीस वित्त और योजना विभाग भी संभालेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के ही राधाकृष्ण विखे पाटिल नए राजस्व मंत्री होंगे।

End of Article