मध्‍य प्रदेश: खरगोन हिंसा का नया वीड‍ियो, घर पर लोगों ने किया पथराव, लगाए मारो-मारो के नारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 09:55 PM IST

Khargone Violence Video: मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि उपद्रवी कैसे एक घर में पत्थरबाजी कर रहे हैं। घर का गेट लगा हुआ है, तब भी वो लगातार पथराव कर रहे हैं।

मध्‍य प्रदेश: खरगोन हिंसा का नया वीड‍ियो, घर पर लोगों ने किया पथराव, लगाए मारो-मारो के नारे

रामनवमी के दिन मध्य प्रदेश के खरगोन में भी हिंसा फैली थी। हिंसा से जुड़ा नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि उपद्रवियों ने एक घर में पत्थरबाजी की। वीडियो में दिख रहा घर का गेट बंद है, बाहर उपद्रवी गेट पर पत्थर मार रहे हैं, मारो-मारो के नारे लगा रहे हैं। उपद्रवियों ने मंदिर में भी की तोड़फोड़ की। हिंसा में 16 साल के शिवम नाम के लड़के को गंभीर चोटें आईं। शिवम अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठा था तभी भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें शिवम बुरी तरह घायल हो गया। शिवम अस्पताल में भर्ती है, वो वेंटिलेटर पर है। उसे अभी तक होश नहीं आया है। 

खरगोन में हिंसा के बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाए गए। 16 घरों और 29 दुकानों से अवैध कब्जे को हटाया गया। तो ये दावा किया जाने लगा कि जिन मकानों पर बुलडोजर चला उसमें एक पीएम आवास योजना के तहत बना एक घर भी था जिसे गिराया गया। ये मकान हसीना फारूक के नाम पर है। उन्हें ये घर पीएम आवास योजना के तहत मिला था। परिवार ने तहसीलदार की रसीद और बाकी डॉक्यूमेंट्स भी पेश किए। परिवार के मुताबिक उन्हें 7 अप्रैल को नोटिस मिला था घर खाली करने का और 11 अप्रैल को घर तोड़ दिया गया। 

लेकिन बाद में इस नैरेटिव की भी पोल खुल गई, क्योंकि जो परिवार इस मकान में रह रहा था, उसे पीएम आवास के लिए अलॉट मकान कहीं और मिला था। लेकिन उन्होंने सरकारी जमीन पर मकान बना लिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

PM Modi ने दी ISRO को बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग से देश की नेविगेशन तकनीक को मिलेगी मजबूती

PM Modi ने दी ISRO को बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग से देश की नेविगेशन तकनीक को मिलेगी मजबूती

'राष्ट्र प्रथम' का संदेश, एकता का संकल्प... सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

'राष्ट्र प्रथम' का संदेश, एकता का संकल्प... सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

सरदार पटेल जयंती : बिखरी रियासतों से अखंड भारत तक... लौह पुरुष के 5 फैसले, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर

सरदार पटेल जयंती : बिखरी रियासतों से अखंड भारत तक... लौह पुरुष के 5 फैसले, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर

आज की ताजा खबर: वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी, हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें

आज की ताजा खबर: वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी, हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें

पासीघाट हिंसा मामला : सर्च वारंट में पत्रकार का नाम, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की अरुणाचल पुलिस की निंदा

पासीघाट हिंसा मामला : सर्च वारंट में पत्रकार का नाम, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की अरुणाचल पुलिस की निंदा