'कंगना जैसी नाचने गाने वाली'; किसानों के लिए प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेता के ये कैसे बोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2021, 10:14 AM IST

Kangana Ranaut: कांग्रेस नेता सुखदेव पानसे ने एक्ट्रेस कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए उन्हें 'नाचने गाने वाली महिला' कहा। उन्होंने कंगना पर किसानों का अपमान करने का आरोप लगाया।

'कंगना जैसी नाचने गाने वाली'; किसानों के लिए प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेता के ये कैसे बोल

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक सुखदेव पानसे ने मीडिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए एक्ट्रेस कंगना रनौत और सरकार पर हमला करने में सेक्सिस्ट टिप्पणी की। कांग्रेस विधायक ने कंगना रनौत को 'नाचने गाने वाली महिला' कहकर संबोधित किया और कहा कि उन्होंने भारत के किसानों का अपमान किया। वहीं पुलिस ने किसानों के लिए खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई की।

पानसे ने सारनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा, 'कंगना जैसी नाचने गाने वाली महिला किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाती है लेकिन पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करती है, जो किसानों के लिए खड़े हुए हैं।  

मध्य प्रदेश के सारनी में कंगना रनौत की आगामी फिल्म की शूटिंग का विरोध करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामले दर्ज किए। इसके बाद विधायक और अन्य लोगों ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। 

सारनी में फिल्म की शूटिंग स्थल की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। कंगना रनौत अक्सर कांग्रेस पर निशाना साधती रहती हैं और किसान आंदोलन पर अपने हमलों के साथ मुखर रही हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों को आतंकवादी तक कहा है।

End of Article