कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, बेटे राजवीर सिंह ने लिया पुरस्कार, नीरज चोपड़ा को मिला पद्म श्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 06:30 PM IST

राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का वितरण किया गया। स्वर्गीय बीजेपी नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिला। वहीं भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा एला और सुचित्रा एला ने भी पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त किया।

कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, बेटे राजवीर सिंह ने लिया पुरस्कार, नीरज चोपड़ा को मिला पद्म श्री
Photo Credit: ANI

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह को पद्म विभूषण पुरस्कार (मरणोपरांत) मिला है। उनके बेटे राजवीर सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा एला और संयुक्त एमडी सुचित्रा एला ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया।

वहीं टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी राष्ट्रपति से पद्म श्री प्राप्त किया। टोक्यो पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता शटलर प्रमोद भगत को पद्म श्री मिला। पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता, भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल को भी पद्म श्री पुरस्कार मिला।

गायिका सुलोचना चव्हाण को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री मिला। 

राष्ट्रपति कोविंद ने आयरिश स्कूलों में संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में योगदान के लिए आयरलैंड के प्रोफेसर रटगर कोर्टेनहॉर्स्ट को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया। गायक सोनू निगम को पद्म श्री पुरस्कार मिला। लकड़ी पर नक्काशी करने वाले लद्दाख के कलाकार त्सेरिंग नामग्याल को पद्म श्री पुरस्कार मिला।

कर्नाटक के धारवाड़ के एक जमीनी स्तर के कृषि नवप्रवर्तनक अब्दुल खादर नादकत्तिन को पद्म श्री पुरस्कार मिला। उन्हें 40 से अधिक नवाचारों का श्रेय दिया गया है जो पूरे भारत में छोटे और सीमांत किसानों की सहायता करते हैं।

इस साल 128 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पहला समारोह 21 मार्च को आयोजित किया गया था जिसमें 54 हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किए गए थे। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं। इस साल चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है। 

End of Article