Jammu Kashmir: बारामूला में नई खुली शराब की दुकान पर आतंकी हमला, 3 घायल-1 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 10:37 PM IST

Baramulla: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नई खुली शराब की एक दुकान पर मंगलवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया जिसमें 4 लोग घायल हो गए। एक घायल की मौत हो गई।

Jammu Kashmir: बारामूला में नई खुली शराब की दुकान पर आतंकी हमला, 3 घायल-1 की मौत

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित एक नई खुली शराब की दुकान पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। एक घायल ने दम तोड़ दिया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। करीब रात 8 बजकर 10 मिनट पर बारामूला में नई खुली शराब की दुकान के अंदर एक ग्रेनेड फेंका गया, जिससे उक्त शराब की दुकान के 4 कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें जीएमसी बारामूला ले जाया गया जहां उनमें से एक ने दम तोड़ दिया। सभी जम्मू डिवीजन से हैं।

रंजीत सिंह की हमले में मौत हो गई। गोवर्धन सिंह, रवि कुमार और गोविंद सिंह घायल हैं। गोविंद सिंह की हालत नाजुक है। गोविंद सिंह को विशेष इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

2 आतंकी बाइक पर आए थे। बुर्का पहना आतंकी उक्त शराब की दुकान की खिड़की तक चला गया और पोर्ट होल खिड़की के माध्यम से उक्त शराब की दुकान के अंदर एक ग्रेनेड गिरा दिया और उसके बाद बाइक पर मौके से फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत आतंकी अपराध स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

End of Article