IRCTC Trains Cancelled List, 26 June: देशभर में कई ट्रेनें आज भी रद्द हैं, यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 06:00 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 26 June 2022: भारतीय रेलवे ने आज भी मौसम और अन्य वजहों से कई ट्रेनों को रद्द किया है। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखें।

IRCTC Trains Cancelled List, 26 June: देशभर में कई ट्रेनें आज भी रद्द हैं, यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्‍ट

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 26 June 2022: भारत जैसे विशाल देश में विभिन्न कहीं सूखा तो कहीं बारिश होती रहती है। एक समान मौसम नहीं होने की वजह से इसका असर परिवहन पर भी पड़ता है। फलस्वरूप भारतीय रेलवे को किसी न किसी रूट पर ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है।इसलिए आज भी कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी है। गौर हो कि देश में बड़ी संख्‍या में लोग रोजाना ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि ट्रेनों का हर अपडेट जानें। इसलिए जब आप यात्रा पर निकलते हैं तो बेहतर होगा कि आप घर से निकलने से पहले ही यह अवश्य जान लें कि आज आपकी ट्रेन रद्द या डायवर्ट तो नहीं की गई है?  

यह जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे द्वारा साझा की जाती है। इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से देखा जा सकता है। 26 जून 2022 को रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो 205 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, 06 ट्रेनों को रेशिड्यूल किया गया जबकि 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। अब अगर आप जानना चाहते हैं कि इसे वेबसाइट से कैसे चेक करें तो इसे कुछ आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करते हुए देखा जा सकता है।

ऐसे चेक करें कैंसिल ट्रेनों की सूची

सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा। यहां क्लिक करें।
इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इन पर क्लिक करें। इस क्रम में तारीख की तस्‍दीक जरूर कर लें, कि आप जिस डेट की कैंसिल ट्रेनों का पता लगा रहे हैं, वेबसाइट पर उसी तारीख लिखी है या नहीं। 
इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए आप रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट भी चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है, कहीं वह तो कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल नहीं है।



इसके बारे में यहां गौर करने वाली बात है कि रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशिड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी बेवसाइट से प्राप्त करते रहें। 

End of Article