IRCTC Trains Cancelled List, 23 Feb: ट्रेन से करना है सफर तो यात्रा से पहले देख लें कैंसिल ट्रेनों की लिस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 06:00 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 23 February 2022: रेल विभाग ने आज भी कई ट्रेनों को रद्द किया है। ऐसे में अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो उचित होगा कि यात्रा पर निकलने से पहले पूरी लिस्‍ट देख लें।

IRCTC Trains Cancelled List, 23 Feb: ट्रेन से करना है सफर तो यात्रा से पहले देख लें कैंसिल ट्रेनों की लिस्‍ट

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 23 February 2022: भारत में रेलों के परिचालन में कई अहम फैक्टर काम करते हैं इसमें मौसम बड़ा कारक है, वहीं कई अन्य वजहों से भी ट्रेनों के संचालन पर फर्क पड़ता है, गौर हो कि देश में बड़ी संख्‍या में लोग रोजाना ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में जब आप यात्रा पर निकलते हैं तो बेहतर यही होता है कि आप घर से निकलने से पहले ही यह जान लें कि आज आपकी ट्रेन रद्द या डायवर्ट तो नहीं की गई है?  इससे आप यात्रा संबंधी अन्‍य परेशानियों से भी दूर रह सकते हैं।

यह जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे द्वारा साझा की जाती है। इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से देखा जा सकता है। बुधवार (23 फरवरी, 2022) को रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो 333 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, जबकि 6 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है और 32 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

इस संबंध में यहां गौर करने वाली बात है कि रेलवे की ओर से लगातार इस सूची को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशिड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी बेवसाइट से हासिल करें। अब अगर आपका सवाल है कि इसे वेबसाइट से कैसे चेक करें तो इसे कुछ आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करते हुए देखा जा सकता है।

ऐसे चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट-

सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा। यहां क्लिक करें।
इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इन पर क्लिक करें। इस क्रम में तारीख की तस्‍दीक जरूर कर लें, कि आप जिस डेट की कैंसिल ट्रेनों का पता लगा रहे हैं, वेबसाइट पर उसी तारीख लिखी है या नहीं। 
इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए आप रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट भी चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है, कहीं वह तो कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल नहीं है।



End of Article