IRCTC Trains Cancelled List, Jan 20: रेलवे ने आज के लिए 410 ट्रेनों को किया रद्द, देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2022, 06:17 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 20 January 2022: भारतीय रेलवे ने आज कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। यहां आप रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

IRCTC Trains Cancelled List, Jan 20: रेलवे ने आज के लिए 410 ट्रेनों को किया रद्द, देखें लिस्ट
Photo Credit: BCCL

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 20 January 2022: भारतीय रेलवे ने गुरुवार को 410 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है तो कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसलिए ट्रेन सफर पर निकलने से पहले यह जरूर पता कर लें कि आज आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं है। कैंसिल ट्रेनों का पता कैसे लगाएं यहां आप आसान तरीके से जान सकते हैं।

रेलवे ने आज कौन सी ट्रेनों को रद्द की गई हैं। इसके बारे में जानने के लिए वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद ले सकते हैं, जहां आपको ट्रेन नंबर डालने पर ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप पूरी तरह या आंशिक तौर पर रद्द ट्रेनों की लिस्ट भी देख सकते हैं।

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
  2. आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा, जहां आपको क्लिक करना है। इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
  3. टाइम, रूट और अन्य डिटेल के साथ ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इस पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपके स्‍क्रीन पर रद्द, रिश‍िड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट खुलकर सामने आ जाएगी, जिससे आप अपनी जरूरत की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

आज 410 ट्रेनों को रद्द किया गया है। 08 ट्रेनों को रिशिड्यूल किया गया है और 08 ट्रेनों का रूट बदला गया है। यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि कैंसिल, रिश‍िड्यूल और रूट चेंज से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट होती रहती है और इसलिए इस संख्‍या में बदलाव भी हो सकता है। सही जानकारी के लिए वेबसाइट जरूर देखें।

End of Article