IRCTC Trains Cancelled List, 08 Feb: आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, यात्रा से पहले देख लें पूरी लिस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2022, 06:21 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 08 February 2022: मौसम की मार भारतीय रेल के सुगम संचालन पर पड़ती है जिसके चलते कई बार कुछ ट्रेंनों को कैंसिल और कुछ को डायवर्जन भी करना पड़ता है।

IRCTC Trains Cancelled List, 08 Feb: आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, यात्रा से पहले देख लें पूरी लिस्‍ट

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 08 February 2022:  देशभर में ठंड और कहीं- कहीं कोहरे के कारण साथ ही तमाम और अन्य वजहों के चलते आज भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि कुछ के मार्ग में बदलाव किया गया है, अगर आप आज ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यहां देख लें पूरी ल‍िस्‍ट।

जहां तक मंगलवार को रद्द ट्रेनों की बात है तो आज 397 ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं 5 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जबकि 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। आज किन-किन ट्रेनों को रद्द किया है, किसका मार्ग बदला गया है या सोर्स स्‍टेशन में बदलाव हुआ है, इस संबंध में विस्‍तृत जानकारी आप रेलवे की वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद ले सकते हैं।

कैसे देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट 

  • सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
  • अब आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा, जहां क्लिक करने पर आपके पास कई विकल्‍प आएंगे। इनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
  • ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इस पर क्लिक करें। इस क्रम में तारीख का खास ख्‍याल रखें। आप जिस तारीख की भी लिस्‍ट चेक करना चाहते हैं, उसमें वह तारीख लिखें और अगर पहले से लिखा आ रहा है तो उसे एक बार चेक जरूर कर लें।
  • इसी तरह आप रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट भी चेक कर सकते हैं और अपनी जरूरत की जानकारी वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं।

यहां गौर हो कि कैंसिल, रिश‍ेड्यूल और रूट बदलाव से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट होती रहती है। इसलिए कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की जो संख्‍या दी गई है, उसमें बदलाव भी हो सकता है। सही और सटीक जानकारी के लिए वेबसाइट जरूर देखें।

End of Article