Indore News: अपनों ने छोड़ा तो मध्य प्रदेश पुलिस ने वृ्द्ध महिला को दिया सहारा, सच्ची घटना जो रुला देगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2021, 07:03 AM IST

हर मां बाप को उम्मीद होती है कि उसके अपने बुढ़ापे में सहारा बनेंगे। लेकिन इंदौर की एक वृद्ध महिला की नसीब में कुछ और ही मंजूर था। उसकी मदद के लिए अपने तो नहीं आए हालांकि मध्य प्रदेश पुलिस उसके लिए मददगार साबित हुई।

Indore News: अपनों ने छोड़ा तो मध्य प्रदेश पुलिस ने वृ्द्ध महिला को दिया सहारा, सच्ची घटना जो रुला देगी

बड़े जतन से उसने अपने बच्चों को पाला पासा होगा। थोड़ी बहुत उम्मीग रही होगी उसके बेटे बुढ़ापे में सहारा बनेंगे। लेकिन उसकी नसीब में कुछ और ही मंजूर था। मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है जहां एक वृद्ध महिला को उसके अपनों ने छोड़ दिया। जब उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया तो सब इंस्पेक्टर अनिला पराशर ने उसकी मदद की। दरअसल इस तरह के मामले किसी एक शहर तक सीमित नहीं हैं। कहीं बेसहारों की मदद के लिए लोग आते हैं तो ज्यादातर लोग गुरबत के शिकार होते हैं। 

मदद के लिए आगे आई इंदौर पुलिस
इंदौर की रहने वाली वृद्ध महिला के मुताबिक उनके अपनों ने घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद उन्हें समझ में नहीं आया कि अब आगे क्या करना चाहिए। हाथ में कुछ सामान लेकर वो निकल पड़ीं। उन्हें यह नहीं पता था कि उनकी मंजिल क्या है। उनका ठिकाना क्या होगा। लेकिन उनकी किस्मत में किसी अंजान की मदद लिखी थी। उनकी मदद के लिए वो शख्स आई जिसे वो जानती नहीं थीं। बात वो मध्य प्रदेश पुलिस में एसआई अनिला पराशर की कर रहीं थीं। अनिला पराशर से पहले ठंड से बचने के लिए कंबल दिया और आगे मदद करने की भरोसा दिया। 


सब इंस्पेक्टर अनिला पराशर ने क्या कहा
इंदौर पुलिस में सब इंस्पेक्टर अनिला पराशर ने कहा कि जब उन्होंने उस महिला को हैरान परेशान देखा तो उसके पास गईं और सारी जानकारी मिली। ठंड की वजह से वो परेशान थीं तो सबसे पहले उन्हें कंबल दिया और भरोसा दिया कि उनके साथ न्याय होगा। दरअसल बुढ़ापे की वजह से उनके अपने उन्हें रखना नहीं चाहते थे। वृद्ध महिला के पास जब कोई और ठिकाना नहीं मिला तो वो निकल गईं। फिलहाल उनके घर वालों से संपर्क कर उन्हें समझाने की कोशिश की जाएगी। 

End of Article