AAP के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए Congress हरियाणा में हुई एक्टिव, प्रदेश मे नये टीम को लेकर जल्द होगा फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 09:10 PM IST

Congress active in Haryana:हरियाणा में यूं तो विधानसभा चुनाव 2024 में होने है। लेकिन जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया है उसको देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व अभी से हरियाणा पर फोकस कर रहा है। 

AAP के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए Congress हरियाणा में हुई एक्टिव, प्रदेश मे नये टीम को लेकर जल्द होगा फैसला

पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। हारने वाले पांचों राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। लेकिन कांग्रेस आलाकमान की नजर आने वाले विधानसभा चुनावों पर भी है। इसको देखते हुए भी कई राज्यों में बड़े बदलाव होने जा रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण राज्य हरियाणा है। 

हरियाणा में अभी कांग्रेस विपक्ष में है। कुमारी शैलजा प्रदेश अध्यक्ष है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायक दल के नेता है। पार्टी के ज्यादातर जीते हुए विधायक हुडा समर्थक माने जाते है। ऐसे में हुड्डा कैंप लंबे अरसे से प्रदेश नेतृत्व के परिवर्तन की मांग कर रहा है। हुड्डा समर्थकों की मांग है की कांग्रेस नेतृत्व हुड्डा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा है। 

पंजाब चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेतृत्व भी हरियाणा में वो गलती दुहराना नही चाह रही । इसलिए वो अभी से प्रदेश के सभी नेताओं से बैठक कर रहा है। हाल ही में राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने हरियाणा के बड़े नेताओं के सामूहिक और अलग अलग बैठक कर चुके है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व की कोशिश एक ऐसे फॉर्मूले को तय करने की है जिसमे हुड्डा कैंप और दूसरे नेताओं को बराबर मौका मिल सके। 

कई दौर की बातचीत के बाद अब सूत्रों के हवाले से खबर है की हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रदेश अध्यक्ष के लिए चार नाम भेजे हैं। ये चारों नाम है–

1.चौधरी भूपेंद्र सिंह हुडा

2. कुलदीप बिश्नोई

3. रणदीप सुरजेवाला

4. किरण चौधरी

प्रभारी द्वारा भेजे गए चारों नाम के अलावा कुछ नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने की भी बात सामने आ रही है। जिसमे गीता भुक्कल, कुलदीप शर्मा का नाम प्रमुख है। इसके साथ ही वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा को राज्यसभा भेजा जा सकता है।

"जो भी अंतिम फैसला होगा उसमे हुडा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी"

कुल मिलाकर अगर देखे तो कांग्रेस नेतृत्व को भी इस बात का एहसास है की वो हरियाणा में फिलहाल हुड्डा को नाराज कर चुनाव जीतने की नही सोच सकते। इसलिए जो भी अंतिम फैसला होगा उसमे हुडा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। लेकिन इसके साथ ही हरियाणा में जाट और नॉन जाट कॉम्बिनेशन भी बना रहे इसका भी ध्यान रखा जाएगा। इसलिए अगर हुड्डा अध्यक्ष बनते है तो कोई नॉन जाट विधायक दल का नेता बनेगा। या फिर हुडा अगर विधायक दल का नेता बने रहते है तो कुलदीप बिश्नोई जैसे गैर जाट नेता की लॉटरी लग सकती है।

End of Article