सूरत की तापी नदी में बीजेपी ने 75 नावों पर सवार होकर निकाली अनोखी 'तिरंगा यात्रा', बड़ा ही खूबसूरत नजारा-Video 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 08:47 PM IST

Tiranga Yatra in 75 boats: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सूरत की तापी नदी में तिरंगा रैली का आयोजन किया, इस रैली में शामिल बीजेपी कार्यकर्ता 75 नावों पर सवार थे।

सूरत की तापी नदी में बीजेपी ने 75 नावों पर सवार होकर निकाली अनोखी 'तिरंगा यात्रा', बड़ा ही खूबसूरत नजारा-Video 

अमित राजपूत की रिपोर्ट-

Tiranga Yatra in Tapi River Video: देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने 'अमृत महोत्सव पर्व' मना रहा है इसके तहत देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है,  इसी क्रम में गुजरात के सूरत में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया और इस मौके पर बीजेपी ने तापी नदी में अनोखी तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra in Tapi River) निकाली।

इस रैली में शामिल बीजेपी कार्यकर्ता 75 नावों पर सवार थे और सभी के हाथों में तिरंगा था ये 75 नाव भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के प्रतीक हैं।

तापी नदी में नावों पर निकाली गई इस तिरंगा रैली का नजारा बेहद शानदार था, आप भी ये वीडियो देखें-

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!