Sukesh Chandrashekhar: जिस पर आता इस 'सबसे बड़े ठग' का दिल, बुन देता ऐसा जाल; फंसा लेता बॉलीवुड की हीरोइनें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 09:46 PM IST

Sukesh Chandrashekhar: सुकेश चंद्रशेखर जब दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था, तब उससे मुलाकात करने के लिए चार हीरोइनें पहुंची थीं। इस दौरान इन्हें महंगे गिफ्ट दिए गए थे।

Sukesh Chandrashekhar: जिस पर आता इस 'सबसे बड़े ठग' का दिल, बुन देता ऐसा जाल; फंसा लेता बॉलीवुड की हीरोइनें
Photo Credit: Instagram

Sukesh Chandrashekhar: वर्तमान समय में सुकेश चंद्रशेखर से बड़ा कोई ठग नहीं दिख रहा है। एक के बाद एक ठगी, साउथ से लेकर नॉर्थ तक और बाहर से लेकर जेल तक, हर जगह इसने सिर्फ ठगने का काम किया है। इस ठगी की कमाई से ये अपनी अय्याशियों को अंजाम देता था। बॉलीवुड की हीरोइनों पर यह इस कदर फिदा था कि उन्हें फंसाने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकता था। 

ये फंसी जाल में

जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही, निक्की तंबोली, चाहत खन्ना, शोफिया सिंह और अरुषा पाटिल ये सुकेश की जाल में फंसी वो नामें हैं जिन्हें वो महंगे गिफ्ट्स और पैसों की बदौलत फंसा चुका था। कहा जाता है कि सुकेश, जैकलीन के पीछे इतना पागल था कि वो उससे बात करने के लिए महीनों प्रयास करता रहा था, जब जैकलिन नहीं मानी को गृह मंत्रालय का अधिकारी बनकर बात किया था। जिसके बाद जैकलीन ऐसी फंसी कि आज ईडी की चक्कर लगा रही है।

कैसे बुनता था जाल

सुकेश के इस काम में उसकी मदद पिंकी ईरानी नाम की एक महिला करती थी। जो सुकेश की दोस्त थी और सुकेश उसी के जरिए इन अभिनेत्रियों के इर्द-गिर्द जाल बुनता था। कभी बिजनेस मैन बनके तो कभी सरकारी अधिकारी बनके, यह अपने आप को पेश करता था। पिंकी को अपनी पसंद बताता, टार्गेट सेट करता और फिर पिंकी हीरोइनों को फंसाने में जुट जाती। किसी को शो में बुलाकर उसे महंगे गिफ्ट से लाद देता तो किसी को तो तिहाड़ में ही बुला लेता।

क्या देता गिफ्ट में

सभी को अलग-अलग तरीके से गिफ्ट देता था। सुकेश सबसे ज्यादा पागल जैकलीन के पीछे थे। उसी के पीछे उसने सबसे ज्यादा खर्च किए। कभी घर खरीदा तो कभी लग्जरी गाड़ी दी। महंगे-महंगे ब्रांड्स का कपड़ा, जूते, बैग जैसी कई चीजें गिफ्ट में दी। प्राइवेट जेट में घुमाया। वहीं नोरा फतेही को सबसे पहले इसने एक चैरिटी शो के लिए चेन्नई बुलाया था। यहां सुकेश की पत्नी लीना ने नोरा और सुकेश की दोस्ती करवाई थी। यहां उसे गुच्ची का बैग और आईफोन दिया गया। एक BMW कार भी देने की बात कही गई है।

End of Article