मल्लिकार्जुन खड़गे के निशाने पर कपिल सिब्बल, सोनिया और राहुल गांधी को ब्लेम करना कहां तक सही

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2020, 10:38 PM IST

बिहार विधानसभा के नतीजों पर कपिल सिब्बल की टिप्पणी उनके लिए भारी पड़ती नजर आ रही है। अब मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी निशाना साधा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे के निशाने पर कपिल सिब्बल, सोनिया और राहुल गांधी को ब्लेम करना कहां तक सही

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में अलग अलग राय है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि हमें आत्ममंथन करने के साथ साथ पार्टी के सांगठनिक ढांचे पर विचार करना होगा और वो जब अपनी राय रख रहे थे तो वो परोक्ष तौर पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साध रहे थे। कपिल सिब्बल की तरकश से तीर निकल चुका था तो पलटवार होना भी स्वभाविक था। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने निशाना साधा तो पीछे पीछे सलमान खुर्शीद और रणदीप सुरजेवाला जैसे नेता आ गए। अब उसी कड़ी में एक और नाम मल्लिकार्जुन खड़गे का जुड़ गया है। 

सिब्बल के विरोध में कई नेता
कुछ नेताओं ने चुनाव हारने के बाद सोनिया और राहुल गांधी को दोषी ठहराया। आप अपने राज्य और निर्वाचन क्षेत्र में नेता हैं और 90% मामलों में, टिकट आपकी सिफारिश के अनुसार दिए जाते हैं। लेकिन बाद में, आप कहते हैं कि टिकट वितरण में कोई एकता और दोष नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब कुछ नेताओं की आदत बन चुकी है कि हर चीज के लिए वो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार बताते हैं। 


पी चिदंबरम समर्थन में आए
बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद आत्ममंथन के क्रम में अलग अलग राय उठ रही है। जहां एक तरफ कपिल सिब्बल के विरोध में सुर उठे तो कुछ सुर उनके समर्थन में आए। पी चिदंबरम ने कहा कि ऐसा लगता है कि पार्टी चुनावों में कहीं नहीं दिखी। इसके अलावा कांग्रेस को 45 सीटों पर ही चुनाव लड़ना चाहिए था। 

End of Article