हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: आप ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 02:20 PM IST

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में कुल चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: आप ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आप ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पहली सूची में कुल चार उम्मीदवारों के नाम हैं, फतेहपुर से डॉ राजन सुशांत, नगरोटा से उमाकांत डोगरा, लाहुल एंड स्पीति से सुदर्शन जास्पा, श्री पोंटा साहिब से मनीष ठाकुर का नाम शामिल है।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 सदस्यों का चुनाव करने के लिए नवंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे।

विधानसभा का नाम  उम्मीदवार का नाम
फतेहपुर डॉ राजन सुशांत
नगरोटा उमाकांत डोगरा
लाहुल एंड स्पीति सुदर्शन जास्पा
श्री पोंटा ,साहिब मनीष ठाकुर

बीजेपी के जयराम ठाकुर हैं सीएम
हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री भाजपा से जय राम ठाकुर हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 68 में से 44 सीटें जीती थीं, जबकि हिमाचल कांग्रेस ने 68 सीटों में से 24 पर जीत हासिल की थी।

End of Article