हरियाणा कैबिनेट का विस्तार कल, शाम 4 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2021, 04:27 PM IST

Haryana Cabinet Expansion : मनोहर लाल खट्टर सरकार में नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। हरियाणा कैबिनेट का विस्तार कल शाम 4 बजे किया जाएगा।

हरियाणा कैबिनेट का विस्तार कल, शाम 4 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

चंडीगढ़ : हरियाणा कैबिनेट का विस्तार कल (28 दिसंबर, 2021) किया जाएगा। शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। मनोहर लाल खट्टर सरकार में नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की थी। तब से अटकलें लगाईं जा रही थीं कि कैबिनेट विस्तार होगा। अब वह घड़ी आ गई है। कौन विधायक मंत्री बनेंगे किसी कुर्सी छिनी जाएगी। यह जानने के लिए कुछ घंटे और इंतजार कीजिए।

End of Article