Exclusive: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- 2031 तक कांग्रेस का वजूद खत्म हो जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2022, 10:34 PM IST

Himanta Biswa Sarma interview: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की है। उन्होंने कांग्रेस समेत कई अन्य मसलों पर अपना पक्ष रखा है। यहां देखें पूरा इंटरव्यू

Exclusive: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- 2031 तक कांग्रेस का वजूद खत्म हो जाएगा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से फ्रेंकली स्पीकिंग में खास बातचीत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की सियासत की हैं और कांग्रेस का नाम सुनकर लोग चिढ़ते हैं। कांग्रेस में परिवारवाद खत्म नहीं हो सकता, 2031 तक कांग्रेस खत्म हो जाएगी। सरमा ने कहा कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड होना चाहिए। सामाजिक न्याय सबके लिए जरूरी है। मुस्लिम बेटियों के उत्थान के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड जरूरी है। यूसीसी संसद मे पास होना चाहिए।कांग्रेस पर असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिमों की शिक्षा पर काम करने की जरूरत है। असम में मुस्लिम बच्चियों की शिक्षा पर काम हो रहा है। NRC और CAA न्याय के लिए हैं। एनआरसी-सीएए से मुस्लिम आबादी कम नहीं होगी। 

End of Article