तिरंगा यात्रा में घुसा मवेशियों का झुंड, घायल हो गए गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 03:28 PM IST

गुजरात के मेहसाणा में तिरंगा यात्रा में मवेशियों का एक झुंड घुस गया। जिससे गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल कई लोग घायल हो गए।

तिरंगा यात्रा में घुसा मवेशियों का झुंड, घायल हो गए गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल
Photo Credit: ANI

गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल आज मेहसाणा में तिरंगा यात्रा के दौरान घायल हो गए। मवेशियों का एक झुंड के जुलूस में घुस गया। जिससे तिरंगा यात्रा में भगदड़ मच गई। उनके अलावा कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौर हो आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की थी। इसी अभियान के तहत आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 

उधर दिल्ली में भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर केंद्रीय मंत्रियों समेत बीजेपी के नेता शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय ''हर घर तिरंगा'' अभियान में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद तिरंगे के साथ अपनी और अपनी पत्नी की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। 

अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा कि तिरंगा हमारा गौरव है। यह हर भारतीय को एकजुटता के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगे' के आह्वान पर आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया और मातृभूमि के लिए हर चीज का बलिदान करने वाले हमारे वीर नायकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लोगों से 13-15 अगस्त के दौरान अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और हर दिल में देशभक्ति की भावना जगाने के इस अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीर शेयर करने की भी अपील की।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

PM Modi ने दी ISRO को बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग से देश की नेविगेशन तकनीक को मिलेगी मजबूती

PM Modi ने दी ISRO को बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग से देश की नेविगेशन तकनीक को मिलेगी मजबूती

'राष्ट्र प्रथम' का संदेश, एकता का संकल्प... सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

'राष्ट्र प्रथम' का संदेश, एकता का संकल्प... सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

सरदार पटेल जयंती : बिखरी रियासतों से अखंड भारत तक... लौह पुरुष के 5 फैसले, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर

सरदार पटेल जयंती : बिखरी रियासतों से अखंड भारत तक... लौह पुरुष के 5 फैसले, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर

आज की ताजा खबर: वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी, हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें

आज की ताजा खबर: वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी, हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें

पासीघाट हिंसा मामला : सर्च वारंट में पत्रकार का नाम, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की अरुणाचल पुलिस की निंदा

पासीघाट हिंसा मामला : सर्च वारंट में पत्रकार का नाम, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की अरुणाचल पुलिस की निंदा