Agra: यमुना एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकराई कार, अपनी जान बचाने की गुहार लगाते-लगाते 5 लोग जिंदा ही जले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2020, 10:14 AM IST

यमुना एक्सप्रेस वे पर आगे जा रहे कंटेनर से एक कार टकरा गई, इस दुर्घटना में कार में सवार 5 लोग जिंदा ही जल गए बताया जा रहा है कि मृतक लखनऊ के रहने वाले थे।

Agra: यमुना एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकराई कार, अपनी जान बचाने की गुहार लगाते-लगाते 5 लोग जिंदा ही जले
Photo Credit: ANI

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसा सामने आया है वहां एक कार आगे जा रहे कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोग जिंदा ही जल गए हैं। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे कंटेनर की वजह से ये दुर्घटना हुई है।

रॉंग साइड से आ रहे कंटेनर जिसमें डीजल भरा था इसे हादसे की वजह बताया जा रहा है, कार कंटेनर से जा टकराई जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई और कार सवारों में चीख पुकार मच गई कार का सेंट्रल लाक हो गया जिस वजह से अंदर बैठे लोगों की बाहर निकलने की कोशिशें नाकाम रही और उनकी बेहद दर्दनाक मौत हो गई।

मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया तब तक सभी जिंदा जल चुके थे, जिंदा जलकर मरने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।मरने वाले लखनऊ के बताए जा रहे हैं सफर के बीच रास्ते में ये हादसा हो गया, कार स्विफ्ट डिजायर बताई जा रही है जिसपर लखनऊ का नंबर है।

End of Article