उत्तराखंड,हिमाचल में मौसम की पहली बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, बर्फ की चादर में लिपटी वादी, देखें तस्वीरें, VIDEO 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2020, 03:36 PM IST

Snowfall in Uttarakhand, Himachal: उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। इससे वहां ठंड पढ़ गई है।

उत्तराखंड,हिमाचल में मौसम की पहली बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, बर्फ की चादर में लिपटी वादी, देखें तस्वीरें, VIDEO 
Photo Credit: BCCL

शिमला/देहरादून: उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगहों पर बर्फबारी हुई है जिससे वहां ठंड बढ़ गई है।  उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस मौसम में पहली बार भारी हिमपात हुआ, जिसके बाद राज्य में ठंड बढ़ गई। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरसिल और औली सहित सभी उंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार रात से ही हिमपात शुरू हो गया और सोमवार सुबह तक बर्फ की मोटी चादर जम गयी ।

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के दौरान भी बर्फबारी हो रही थी और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया। गढ़वाल हिमालय में स्थित चारधामों में से तीन अन्य धामों में भी रविवार रात से बर्फबारी हो रही है, जिससे इन क्षेत्रों में भीषण ठंड और शीतलहर के हालात बन गए हैं ।

चमोली जिले में प्रसिद्ध स्की रिजार्ट औली में रविवार रात से अब तक एक फुट से ज्यादा बर्फ जम चुकी है । देहरादून, मसूरी तथा अन्य क्षेत्रों में रात भर भारी बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गयी। मौसम विभाग ने एक-दो दिन बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली और शिमला के नजदीकी गंतव्य स्थल कुफरी और नारकंडा में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ की चादर से ढकने के कारण वहां का नजारा बहुत ही मनोहर हो गया। समय पर हुई बर्फबारी से होटल व्यवसायियों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है। बर्फीली हवाओं के चलने के कारण शिमला के निवासियों को कंपकंपाती हुई ठंड रात भर महसूस हुई। वहीं बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मनाली, कुफरी, नारकंडा और खरापाथर में यह सीजन की पहली बर्फबारी है। यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि, मनाली क्षेत्र की पहाड़ियों पर भी मध्यम बर्फबारी हुई है।

उन्होंने कहा कि, यहां से लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कल्पा में भी बर्फबारी हुई है। उन्होंने कहा कि लाहौल और स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू और किन्नौर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार से बर्फबारी हो रही है। होटल मालिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में बर्फबारी की खबरें आते ही पर्यटक मनाली और आसपास की पहाड़ियों और कुफरी, जो कि शिमला और नारकंडा से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, वहां पहुंचने लगेंगे। अन्य पर्वतीय स्थलों धर्मशाला, नाहन, चंबा, डलहौजी और मंडी में बारिश हुई। (एजेंसी इनपुट के साथ)

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई