Bihar: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, धू-धू कर जले डिब्बे, सामने आया VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 10:38 AM IST

Train Fire in Madhubani: बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में आग लग गई। हालांकि ट्रेन खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Bihar: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, धू-धू कर जले डिब्बे, सामने आया VIDEO
Photo Credit: ANI

बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आग लग गई। ये आग काफी भयानक थी। अच्छी बात थी कि ट्रेन खाली थी। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि आग कितनी ज्यादा लगी। वहां मौजूद लोग पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। ट्रेन की 5 बोगियों में आग लगी। 

पूर्व मध्य रेलवे के CPRO ने बताया कि मधुबनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन (स्वतंत्र सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) की खाली डिब्बों में लगी आग पर सुबह 9:50 बजे काबू पा लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

End of Article